सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत - देवेंद्र फड़नवीस
Welcome the Supreme Court's decision - Devendra Fadnavis
मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अनुच्छेद 370 को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर लिखा कि भारत माता की जय ! मा. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हार्दिक स्वागत एवं देशवासियों को अभिनंदन। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 के दिन, मा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह जी ने देश के संप्रभुता, अखंडता को बनाये रखने हेतु जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज मा. सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले को बरकरार रखा है। मा. न्यायालय के इस फ़ैसले से जम्मू कश्मीर के समग्र विकास में और भी तेज़ी आयेगी।सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने संवैधानिक माना केंद्र का फैसलाआपको बता दें कि 11 दिसंबर के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने 5 अगस्त 2019 के केंद्र सरकार के फैसले को संवैधानिक रूप से वैध माना है। जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया गया था।
महाराष्ट्र में इस वक्त विधानसभा शीतकालीन सत्र चल रहा है. राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में हुई मौतों को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. बता दें, कुछ महीने पहले, महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर जिलों के दो सरकारी अस्पतालों में बमुश्किल दो दिनों में 41 लोगों की मौत में सबको चौंका दिया था. इसे लेकर उस वक्त उग्र विपक्ष ने इसे "हत्याएं" करार दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी.
मुख्यमंत्री शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तथा स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेत्तिवार, राज्य प्रमुख नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, राज्य प्रमुख जयंत पाटिल, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे, संजय राउत, सुषमा अंधारे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और प्रवक्ता संदीप देशपांडे, वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर और अन्य दल/नेता के निशाने पर आ गए थे.
महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में अचानक हुई इतनी मौतों को लेकर विपक्ष में बैठे तमाम नेताओं ने एकसाथ राज्य सरकार को घेरा. एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, संजय राउत, कांग्रेस नेता नाना पटोले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका वाड्रा समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था.


