राडो और ओमेगा जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा... 1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त !

Scam in the name of big brands like Rado and Omega... More than 1500 fake watches seized!

राडो और ओमेगा जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा...  1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त !

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है और दक्षिण मुंबई के मुसाफिरखाना, फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट की कुछ दुकानों से राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट, ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की 1537 नकली घड़ियों को जब्त किया है। इन नकली घड़ियों की कीमत बाजार में 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। 

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है और दक्षिण मुंबई के मुसाफिरखाना, फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट की कुछ दुकानों से राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट, ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की 1537 नकली घड़ियों को जब्त किया है। इन नकली घड़ियों की कीमत बाजार में 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। 

पुलिस के बताया कि यह घड़ियां नकली हैं और असली ब्रांड की बताकर बेची जा रही थीं। इन जब्त की गई घड़ियों की कीमत बाजार में करीब 6 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है।

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम घेवाराम अन्नाराम चौधरी, भावेशकुमार औखाजी प्रजापति, गणेश नारायण भारती, और मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरेशी है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुल 9 दुकानों पर छापेमारी की और मौके से कई नामी ब्रांड की नकली घड़ियां जब्त की गईं। इसके बाद इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी साझा की गई और उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482, 486, और 487 और कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया