नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी... लालच में लुट गए 4.07 लाख

38 year old man from Navi Mumbai cheated in the name of cryptocurrency... 4.07 lakhs looted out of greed

नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी... लालच में लुट गए 4.07 लाख

नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल मार्च और जून के बीच छोटी अवधि में अच्छे मुनाफे का आश्वासन मिलने के बाद व्यक्ति ने डिजिटल मंच के माध्यम से 4,07,536 रुपये का निवेश किया।

ठाणे : नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से तीन लोगों ने कथित तौर पर 4.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने व्यक्ति को अच्छे मुनाफे के झूठे वादे पर ‘बिटकॉइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने का लालच दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने एक कंपनी से जुड़े होने का दावा किया और व्यक्ति को ‘बिटकॉइन ट्रेडिंगमें निवेश करने के लिए कंपनी का एक लिंक भेजा। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल मार्च और जून के बीच छोटी अवधि में अच्छे मुनाफे का आश्वासन मिलने के बाद व्यक्ति ने डिजिटल मंच के माध्यम से 4,07,536 रुपये का निवेश किया।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

जब व्यक्ति ने वादे के मुताबिक मुनाफा मांगा तो आरोपियों ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया।  इसके बाद व्यक्ति शिकायत लेकर नवी मुंबई में एपीएमसी पुलिस के पास पहुंचा जिसके आधार पर बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास