नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी... लालच में लुट गए 4.07 लाख

38 year old man from Navi Mumbai cheated in the name of cryptocurrency... 4.07 lakhs looted out of greed

नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी... लालच में लुट गए 4.07 लाख

नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल मार्च और जून के बीच छोटी अवधि में अच्छे मुनाफे का आश्वासन मिलने के बाद व्यक्ति ने डिजिटल मंच के माध्यम से 4,07,536 रुपये का निवेश किया।

ठाणे : नवी मुंबई के 38 वर्षीय व्यक्ति से तीन लोगों ने कथित तौर पर 4.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने व्यक्ति को अच्छे मुनाफे के झूठे वादे पर ‘बिटकॉइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने का लालच दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने एक कंपनी से जुड़े होने का दावा किया और व्यक्ति को ‘बिटकॉइन ट्रेडिंगमें निवेश करने के लिए कंपनी का एक लिंक भेजा। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल मार्च और जून के बीच छोटी अवधि में अच्छे मुनाफे का आश्वासन मिलने के बाद व्यक्ति ने डिजिटल मंच के माध्यम से 4,07,536 रुपये का निवेश किया।

Read More अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट

जब व्यक्ति ने वादे के मुताबिक मुनाफा मांगा तो आरोपियों ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया।  इसके बाद व्यक्ति शिकायत लेकर नवी मुंबई में एपीएमसी पुलिस के पास पहुंचा जिसके आधार पर बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More ठाणे महानगरपालिका की प्रभाग रचना का प्रारूप जारी... कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे

 

Read More मुंबई : मेट्रो लाइन 2A और 7 एक दिन में रिकॉर्ड 3.34 लाख यात्रियों की सबसे अधिक संख्या; 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News