90 मिनट में मुंबई पुलिस के खोजी कुत्ते ने अगवा किए गए 6 साल के बच्चे को ढूंढ निकाला...

Within 90 minutes, Mumbai Police's sniffer dog found the kidnapped 6-year-old child...

90 मिनट में मुंबई पुलिस के खोजी कुत्ते ने अगवा किए गए 6 साल के बच्चे को ढूंढ निकाला...

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़के ने झुग्गी से बाहर निकलने से पहले कपड़े बदले थे, जिसके बाद पुलिस ने लियो को बच्चे की कमीज सुंघाई। अधिकारी ने बताया कि कमीज सूघंने के बाद लियो ने तुरंत पुलिस टीम को उस लड़के तक पहुंचाया, जिसे अज्ञात अपहरणकर्ता घबराहट में छोड़कर भाग गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई : मुंबई पुलिस के बम निरोधक एवं जांच दस्ते के एक खोजी कुत्ते ने अगवा किए गए छह साल के एक बच्चे को सिर्फ 90 मिनट में ढूंढ निकाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, डाबरमैन नस्ल के कुत्ते लियो ने शुक्रवार तड़के अंधेरी (पूर्व) में अशोक नगर बस्ती से करीब 500 मीटर दूर लड़के को ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि अगवा किया गया बच्चा भी उसी बस्ती में रहता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण उस समय किया जब वह अपनी झुग्गी के बाहर खेल रहा था। अधिकारी ने बताया कि लड़के के परिवार ने मध्यरात्रि के बाद पवई पुलिस से संपर्क किया।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़के ने झुग्गी से बाहर निकलने से पहले कपड़े बदले थे, जिसके बाद पुलिस ने लियो को बच्चे की कमीज सुंघाई। अधिकारी ने बताया कि कमीज सूघंने के बाद लियो ने तुरंत पुलिस टीम को उस लड़के तक पहुंचाया, जिसे अज्ञात अपहरणकर्ता घबराहट में छोड़कर भाग गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित