भंडारा जिले में बड़ा मामला... भाईदूज के अवसर पर अश्लील डांस की घटना

Big issue in Bhandara district... Incident of obscene dance on the occasion of Bhaidooj.

भंडारा जिले में बड़ा मामला...  भाईदूज के अवसर पर अश्लील डांस की घटना

इस मामले में गोबरवाही पुलिस ने नागपुर आरके हंगामा ग्रुप के पांच लोगों और कार्यक्रम आयोजित करने वाले और अश्लील वीडियो फैलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 बी, 294, 509 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के बावजूद कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

नागपुर : महाराष्‍ट्र के भंडारा जिले में बड़ा मामला सामने आया है। ज‍िले के तुमसर तालुका के नाकाडोंगरी पुलिस थाना क्षेत्र के गोबरवाही गांव में भाऊबीजे यानी भाईदूज के अवसर पर अश्लील डांस की घटना सामने आई है। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को आयोजित किया गया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसके बाद इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर केस दर्ज किया गया है। निलंबित पुलिस कर्मियों के नाम राकेश सिंह सोलंकी (हेड कांस्टेबल) और राहुल परतेती (पुलिस कांस्टेबल) हैं।

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

इस मामले में गोबरवाही पुलिस ने नागपुर आरके हंगामा ग्रुप के पांच लोगों और कार्यक्रम आयोजित करने वाले और अश्लील वीडियो फैलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 बी, 294, 509 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के बावजूद कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Read More ठाणे : भतसा नदी में एक लड़के समेत तीन लोग डूब गए

मामले में आगे की जांच भंडारा सब ड‍िवीजन पुलिस अधिकारी अशोक बागुल की ओर से की जा रही है। दरअसल दिवाली के बाद भंडारा जिले में भाऊबीजे के दिन से मनोरंजन के लिए गांव-गांव नाटक, नृत्य हंगामा, पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भंडारा जिले के तुमसर तालुका के नाकडोंगरी में डांस का आयोजन किया गया।

Read More मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर-मराठी भाषी समुदायों के लोगों पर किया हमला ; पांच घटनाओं की सूची

इस अवसर पर नागपुर से एक डांस ग्रुप को आमंत्रित किया गया था। डांस करते-करते अचानक लड़कियों के कपड़े उतार दिए गए और न्‍यूड डांस किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने गोबरवाही थाने में आयोजक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मियों के मौजूद रहने पर भी अश्लीलता की हद होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर