रायगढ़ में फार्मा कंपनी विस्फोट में 4 मौतें... सात घायल; हादसे के 23 घंटे बाद भी 7 लोग लापता
4 dead in Raigad pharma company blast... 7 injured; Even 23 hours after the accident, 7 people are still missing
रायगढ़ जिले के महाड इलाके में शुक्रवार (3 नवंबर) सुबह करीब 11 बजे ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में धमाके बाद भीषण आग लग गई थी। इस हादसे के बाद 11 लोग लापता हो गए थे। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने इनमें से 4 लोगों का शव शनिवार सुबह 7 बजे तक बरामद किया है।
महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले के महाड इलाके में शुक्रवार (3 नवंबर) सुबह करीब 11 बजे ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में धमाके बाद भीषण आग लग गई थी। इस हादसे के बाद 11 लोग लापता हो गए थे। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने इनमें से 4 लोगों का शव शनिवार सुबह 7 बजे तक बरामद किया है।
हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घटना के लगभग 23 घंटे बीतने के बावजूद 7 लोगों का कोई पता है। NDRF के अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि गैस लीकेज के कारण कंपनी में रखे केमिकल में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसके बाद आग लग गई। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।


