चंदीवाली विधायक दिलीप मामा लांडे के जन्म दिन के अवसर पर उमडा जन सैलाब 

Crowd gathered on the occasion of birthday of Chandiwali MLA Dilip Mama Lande

चंदीवाली विधायक दिलीप मामा लांडे के जन्म दिन के अवसर पर उमडा जन सैलाब 

 

 

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

मुंबई (फिरोज सिद्दीकी) आगामी लोकसभा, विधानसभा  2024 चुनावों की गर्मी  जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है  ।उल्लेखनीय तौर पर अभी हाल ही मै पूर्व राज्य के गृह मंत्री रहे चुके आरिफ नसीम खान का जन्म दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सूत्रों के अनुसार बताते है की नसीम खान ने अपने जन्म दिन कार्यक्रम के मंच से मौजूदा चंदीवाली विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक दिलीप मामा लांडे को शिंदे गुट मे। 
प्रवेश करने को लेकर गद्दार कहने से चंदीवाली की राजनीतिक जमीन पर गर्मा गई है  ।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

 परिणाम स्वरूप अपने आप को ग़द्दार कहने से आहत दिलीप लांडे ने आज आपने जन्म दिन के अवसर पर साकीनाका सेंट जुड़ स्कूल के बगल के मैदान मे जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रंगा रंग  कार्यक्रम  मे उमडा जनता का जन सैलाब के बीच अपना जन्म दिन का केक काटकर मनाया।  दिलीप लांडे ने कहा की आज यह तय हो गया है इतनी भारी तादाद मे मुझे निर्वाचन क्षेत्र की जनता अपना  आशीर्वाद देने को आई है स्वयं जनता तय करेगी की आगामी 2024 के विधानसभा चुनावों मे आखिर गद्दार कौन है  ? 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला


 दिलीप मामा लांडे ने मंच से बगैर नाम लिए ललकारते हुए कहा की इस कार्यक्रम मे मौजूद कोई भी मुसलमान भाई यह बता दे की पूर्व विधायक ने एक स्कूल बनाकर देने का कार्य किया है।
 चंदीवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ बेवकूफ बनाकर आपने कौम के लोगों के साथ गद्दारी की है।  वहीं मैंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल मे महंगाई के इस दौर मे मुफ्त शिक्षा के लिए  तीन स्कूल नये स्कूल निर्वाचन क्षेत्र की जनता को  बनाकर दिया है ।  जिसमें हिंदी, इंग्लिश ओर सेंट जुड़ के बगल मे एक उर्दू स्कूल भी बनाकर देने का कार्य कर रहा हूँ।

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

अंधेरी कुर्ला रोड़ चौडी कारण से लेकर संघर्ष नगरlll मिठी नदी के प्रकल्प बाधितो को बिल्डिंग मे घर देने का कार्य राज्य के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से पर किया है। दूसरा संघर्ष नगर मे 290 बेड का नया आस्पाताल बनाने  का भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथों करवाया है  ! सिर्फ एक कार्य बचा है कुर्ला नेहरू नगर का राशनिंग कार्यालय वहाँ से उठाकर चंदीवाली लाने का कार्य अभी बाकी है समय रहते जनता को दिया वो भी वायेदा पुरा करूँगा!

Tags: