मुंबई के कांदिवली में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग; 2 की मौत, 3 बुरी तरह झुलसे
Major fire in multi-storey building in Kandivali, Mumbai; 2 killed, 3 badly burnt
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई के कांदिवली पश्चिम में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह झुलसे हैं।
घटना पावन धाम वीणा संतूर इमारत में लगी । आग लगने की सूचना पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मरने वालों में महिला और बच्चा शामिल
पुलिस ने बताया कि आग दोपहर में 12 बजे के आसपास लगी थी, जिस पर 2 बजे तक काबू पा लिया गया। इस दौरान इमारत की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।
मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी पहचान ग्लोरी वालफटी और जोसु जेम्स रॉबर्ट के रूप में हुई है।
तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।
Today's Epaper
Tags:


