देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन (RapidX Train) चलने के लिए तैयार

Country's first RapidX train ready to run

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन (RapidX Train) चलने के लिए तैयार

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन (RapidX Train) चलने के लिए तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 अक्टूबर को साहिबाबाद (Sahibabad ) से दुहाई (Duhai) तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन करने गाजियाबाद (Ghaziabad) आ रहे हैं। बता दें कि यह दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR) ही नहीं देश का पहला रिजनल रैपिडएक्स ट्रेन (Regional Rapid X Train) है, जिसकी शुरुआत होने जा रही है। रैपिडएक्स ट्रेन की सवारी करने वाले बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांग और महिलाओं के लिए खासतौर पर विशेष व्यवस्था की गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में यह व्यवस्थाएं दिल्ली मेट्रो से बिल्कुल अलग है। दिल्ली मेट्रो में जो सुविधाएं पैसे देकर यात्रियों मिलती हैं, रैपिडएक्स ट्रेन में वही सुविधाएं फ्री में मिलने जा रही हैं।

साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर पांच स्टे साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्कलेटर की सुविधा दिल्ली की तरह की गई है। दिल्ली मेट्रो में जहां शौचालय के पैसे देने पड़ते वहीं रैपिडएक्स ट्रेन में हर स्टेशन पर फ्री में शौचालय और पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। दिल्ली मेट्रो में आपको शौचालय के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। इसके साथ रैपिडएक्स ट्रेन में बच्चों के लिए डायपर बदलने की भी व्यवस्था अलग से की गई है।

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार