अमित शाह ने वर्षा बंगले में गणेश जी की पूजा-अर्चना की

Amit Shah worshiped Lord Ganesha in Varsha Bungalow

अमित शाह ने वर्षा बंगले में गणेश जी की पूजा-अर्चना की

 

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ वर्षा बंगले पर पहुंचे और गणेश पूजा-अर्चना की।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री पार्टी नेताओं के साथ महायुति सरकार में शामिल दलों के नेताओं से दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। शाह ऐसे वक्त पर मुंबई पहुंचे हैं जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। इनमें कहा जा रहा है कि अगर विधानसभा स्पीकर के यहां से कोई उलटा फैसला आता है तो बीजेपी प्लान-बी को लागू कर सकती है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर लड़ी थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के अगुवाई वाली एनडीए ने 48 में से 41 सीटें जीती थी। चार सीटें यूपीए को मिल पाई थीं। एक सीट एआईएमआईएम और वंचित बहुजन आगाड़ी को मिली थी। एक सीट निर्दलीय के खााते में गई थी। अमरावती से जीती नवनीत राणा ने बाद में अपना समर्थन एनडीए को दे दिया था। इसके बाद एनडीए के कुल सांसदों की संख्या 42 पहुंच गई थी। बीजेपी पर राज्य में फिर इसी प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

Tags:

Related Posts