पहली पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पति ने कराया अपनी ही बेटी का DNA टेस्ट

Doubting the character of his first wife, the husband got his own daughter's DNA test done

पहली पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पति ने कराया अपनी ही बेटी का DNA टेस्ट

पहली पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पति ने कराया अपनी ही बेटी का DNA टेस्ट । पति, ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज़।।

मुस्तकीम खान 


भिवंडी।। भिवंडी शहर में दहेज के लिए प्रताड़ना की घटना आम बात हो गई है लेकिन अब भिवंडी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने पहली पत्नी के चरित्र पर संदेह कर अपनी ही बेटी का डीएनए टेस्ट कराया है वही पीड़िता के ससुराल वालों द्वारा मैहर से पैसे लाने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है । इस मामले में 35 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति और 7 ससुराल वालों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है ।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

शांतिनगर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । जिस में पति रियाज अहमद हातिम अंसारी 40, ससुर हातिम अंसारी 65 , सास शमीमाबानो अंसारी 55 , देवर हाशिम अंसारी 42 ,एजाज अंसारी 30, हिनाकौसर अंसारी 35 , ननंद नसरीन अंसारी 35 ससुराल वालों के नाम हैं, जिन पर शांति नगर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति रियाज और उसके ससुराल वालों ने आपस में सांठ गांठ कर के 9 सितंबर 2017 से 12 नवंबर 2017 के दरम्यान शादी के बाद पीड़िता को पैसे के रूप में दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक यातनाएं देकर तकादा करने लगे लेकिन विवाहिता ने मैहर से पैसे लाने से इनकार कर दिया जिस के बाद पति ने विवाहिता के चरित्र पर शक करते हुए खुद की बेटी का डीएनए टेस्ट कराया है जबकि पीड़ित विवाहिता ने अपनी फरियाद में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली है , आखिरकार इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 498 (ए), 494 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । आगे की जांच मपोह एम.एम. फर्डे कर रहें हैं।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

Tags: