मुंबई में 5 अक्टूबर से बंद होगी ओपन डेक बसों से 'मुंबई दर्शन' सुविधा

'Mumbai Darshan' facility through open deck buses will stop from October 5 in Mumbai.

मुंबई में 5 अक्टूबर से बंद होगी ओपन डेक बसों से 'मुंबई दर्शन' सुविधा

मुंबई : बेस्ट की तरफ से मुंबई (mumbai) में पर्यटकों को दी जाने वाली 'मुंबई दर्शन' (Mumbai Darshan) सुविधा 5 अक्टूबर से बंद होने जा रही है। बेस्ट (best) प्रशासन ने पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही डबल डेकर ओपन डेक बसों (open deck buses) की सेवा अक्टूबर से बंद करने जा रही है।

खत्म हो रही ओपन डेक बसों की मियाद

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

फिलहाल मुंबई दर्शन के लिए बेस्ट की केवल तीन ओपन डेक बसें ही सेवा में हैं। इन बसों की मियाद अब समाप्त होने वाली है। इसलिए इन बसों को बेस्ट प्रशासन चरणबद्ध तरीके से मुंबई की सड़कों से हटाने जा रहा है। प्रशासन ने पूर्व में जारी 50 नई ओपन डेक बसों की खरीदी का टेंडर (Tender) भी रद्द कर दिया है। साथ ही निकट भविष्य में ओपन डेक बसें चलाने का बेस्ट का कोई प्लान भी नहीं है।

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

हर महीने 20 हजार पर्यटक लेते थे लाभ

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

बता दें कि मुंबई में पर्यटकों की सुविधा के लिए एमटीडीसी की मदद से जनवरी 1997 को ओपन डेक बस सेवा शुरू की गई थी। हर महीन लगभग 20 हजार पर्यटकों के इस ओपन डेक बसों से यात्रा करने अंदाजा लगाया गया था। पहले इसे मुंबई के उपनगरों में चलाई जा रही थ + लेकिन बाद बाद में इसे दक्षिण मुंबई के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच प्रारम्भ किया गया था।

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

Tags: