चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील में घूमने गए 4 लोगों की डूबने से हुई मौत

4 people died due to drowning in Ghodjari lake located in Chandrapur district

चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील में घूमने गए 4 लोगों की डूबने से हुई मौत

मुंबई: चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील में रविवार को घूमने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज ज़ाडे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में हुई है। इस मामले की जांच चंद्रपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार, चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील एक पर्यटक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस झील में रविवार को 8 लोग घूमने आए थे। इनमें से कुछ लोग झील के किनारे सेल्फी लेते हुए स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक चार लोग झील में डूबने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। हालांकि इन लोगों ने किसी तरह इन चारों के शव को झील से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

Tags: