भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला

Deadly attack on Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला

सहारनपुर | भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हो गया है। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुरके छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने चंद्रशेखर पर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। उनकी गाड़ी के शीशे भी बूरी तरह से टूट गए हैं। चंद्रशेखर को शुरुआती इलाज के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को ढूढनें के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

दरअसल चंद्रशेखर देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। जिनकी मां का दो दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से अपनी गाड़ी तक पहुंच ही रहे थे उनपर फायरिंग हो गई।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी। लिखा- देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Tags:

Related Posts