मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में कुर्बानी विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम निर्देश दिया

The Bombay High Court has given an important direction amid the Qurbani dispute in a housing society located at Mira Road

मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में कुर्बानी विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम निर्देश दिया

महाराष्ट्र। मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम निर्देश दिया है. कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले की सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि बिना इजाजत सोसाइटी में जानवर की कुर्बानी पूरी तरह गलत है.

हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि बिना इजाजत सोसाइटी में जानवर की कुर्बीनी देना गलत है और ऐसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार और महानगरपालिका प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह निर्देश मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी मामले में नहीं दिया है. यह मामला मुंबई की एक दूसरी सोसाइटी से जुड़ा हुआ है. जिसमें जैन समुदाय के लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. दरअसल नाथानी बिल्डिंग में कुर्बानी के लिए 60 बकरे लाए गए थे. जैन समुदाय के लोगों ने इस कुर्बानी पर रोक लगाने के लिए यह याचिका दायर की थी.

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

याचिकाकर्ता के वकील ने सोसाइटी परिसर में बकरे की कुर्बानी का विरोध करते हुए कोर्ट में यह याचिका दायर की. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस और बीएमसी को निर्देश दए हैं. इसमें कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि सोसाइटी की परमिशन के बिना परिसर में जानवरों की कुर्बानी देना गलत है. अगर कहीं ऐसा किया जा रहा है तो प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करे और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे.

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

बता दें कि मीरा रोड स्थित जेपी इंफ्रा की एस्टेला बिल्डिंग में मोहसिन खान नाम का शख्स बीते मंगलवार को दो बकरे लेकर आ गया था. सोसाइटी के लोगों ने परिसर में बकरों की कुर्बानी पर आपत्ति जताई तो वह अपने लोगों को बुला लाया. वहीं दूसरी ओर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

उन्होंने वहां जय श्री राम के नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस ने मोहसिन खान को समझाया कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए वह परिसर में बकरे की कुर्बानी नहीं दे सकता, जिसके बाद बुधवार की सुबह वह बकरों को लेकर चला गया.

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

Tags: