Bihar Heat wave: आरा में कोरोना जैसे हालात! हीट वेव से इतनी मौत कि दाह संस्कर के लिए कम पड़ने लगी लकड़ियां

Death due to heat wave in Arrah, Bihar, situation like Corona period has happened...

Bihar Heat wave: आरा में कोरोना जैसे हालात! हीट वेव से इतनी मौत कि दाह संस्कर के लिए कम पड़ने लगी लकड़ियां

बिहार के आरा में हीट वेव की वजह से होने वाली मौत की वजह से कोरोना काल जैसे हालात हो गए हैं. आरा के महुली घाट पर शव को जलाने के लिए लाइन लग रहे हैं. यहां लकड़िया कम पर रही है.

बिहार में मौसम ने अंगड़ाई ली है जिसके बाद कई जिलों में बारिश हुई. इसके बाद लोगों को जानलेवा गर्मी से राहत मिली है. लेकिन इससे पहले हीट वेव का कहर देखने के लिए मिला. हीट वेव से बिहार में करीब 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हीट वेव का सबसे ज्यादा असर भोजपुर जिले में देखने के लिए मिल रहा है. यहां कोरोना जैसे हालात अस्पताल में है अस्पताल में सैकड़ों लोग लू की चपेट में आने के बाद भर्ती हैं. वहीं कोरोना जैसे हालत शमसान घाटों पर भी है....Death due to heat wave in Arrah, Bihar, situation like Corona period has happened...

बीते तीन चार दिनों में यहां दाह संस्कार के लिए इतने शव आ रहे हैं कि लकड़ी की भी कमी होने लगी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लकड़ी बेचने वालों का कहना है कि अचानक दाह संस्कार के लिए ज्यादा शव आने की वजह से लकड़ियां कम पर रही है.

bihar-heat-vave

हर रोज 10 से ज्यादा लोगों की मौत

दावा किया जा रहा है कि तेज गर्मी, हिट वेव और लू की चपेट में आने की वजह से सदर अस्पताल और दूसरे अस्पतालों में 10 से 15 लोगों की मौत हो रही है. जिसके बाद शव जलाने के लिए श्मशान घाट पर लगातार शव पहुंच रहा है. लकड़ी बेचने वालों के अनुसार एक शव जलाने के लिए चार से पांच क्विन्टल लकड़ी की आवश्यकता होती है. पहले या दो शव बमुश्किल आता था अब यह आंकड़ा 15 पार हो गया. इसके बाद लकड़ियों की पूर्ति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है....Death due to heat wave in Arrah, Bihar, situation like Corona period has happened...

आरा में ज्यादातर शवों का दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे महुली घाट पर किया जाता है . यहां दाह संस्कार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डोम राजा का कहना है कि पिछले सात दिनों से शव का दाह संस्कार कराते कराते परेशान हैं. यहां पांच शव का संस्कार कराने के लिए जगह बना है. पहले पांच शव का संस्कार समाप्त भी नहीं होता है तब तक चार या पांच शव लाइन में लग जाता है. इधर जिला प्रशासन ने हीट वेव और गर्मी से महज सात लोगों की मौत की बात कही है.जिला प्रशासन ने कहा कि 5 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. दो शव अज्ञात थे इस वजह से उनका दाह संस्कार नहीं कराया गया....Death due to heat wave in Arrah, Bihar, situation like Corona period has happened...

Related Posts