गाजियाबाद पुलिस को चकमा दिया, फिर मुंबई पुलिस ने किया चेज...ऐसे अरेस्ट हुआ धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड शहनवाज

Ghaziabad police dodged the culprit of religion conversion...

गाजियाबाद पुलिस को चकमा दिया, फिर मुंबई पुलिस ने किया चेज...ऐसे अरेस्ट हुआ धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड शहनवाज

ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में नाबालिगों को बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में फरार मुख्य आरोपी 23 वर्षीय शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो गिरफ्तार हो गया है। उसे मुंब्रा पुलिस ने अलीबाग से गिरफ्तार किया है। सोमवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर खान को अपने साथ ले जाएगी।

ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में नाबालिग लड़कों को बहला-फुसला कर religion conversion कराने के मामले में शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो (23) को मुंब्रा पुलिस (मुंबई) ने रविवार को अलीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ Ghaziabad के कविनगर थाने में एक किशोर के पिता ने 30 मई को केस दर्ज कराया था। देर रात तक बद्दो से मुंबई पुलिस पूछताछ करती रही। ठाणे कोर्ट में उसे आज पेश किया जाएगा। गाजियाबाद पुलिस बद्दो को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के प्रयास में जुटी है। कुछ दिन पहले Ghaziabad पुलिस की एक टीम बद्दो की तलाश में मुंब्रा पहुंची थी। जब तक पुलिस टीम उसके पास पहुंची, वह फरार हो गया था। बाद में बद्दो की तलाश में पुलिस टीम ने सोलापुर में भी छापेमारी की थी। इस दौरान बद्दो की मां से 2 बार पूछताछ भी हुई। बद्दो के मुंबई स्थित वर्ली में होने की खबर मुंब्रा पुलिस को लगी थी। शनिवार को API कुम्भार के नेतृत्व में एक टीम वर्ली गई। वहां से पता चला कि वह अलीबाग की तरफ निकल गया है।

images - 2023-06-12T113304.827

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

देर रात मुंब्रा पुलिस अलीबाग पहुंची। पुलिस ने वहां के लॉज और कॉटेज की तलाशी शुरू की। रविवार सुबह 11 बजे खान को उसके भाई के साथ पुलिस ने दबोच लिया। बताया गया है कि पुलिस ने भाई को छोड़ दिया है। खान मुंब्रा के देवरी पाडा स्थित शाजिया बिल्डिंग की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

DCP गणेश गावडे के मार्गदर्शन में मुंब्रा के सीनियर पीआई निवृत्त कोल्हटकर के नेतृत्व में मुंब्रा पुलिस की टीम गाजियाबाद पुलिस के साथ फरार शाहनवाज की खोजबीन में लगी थी। Thane Police की एक टीम इस बीच गाजियाबाद भी गई थी। अप्रैल में बिहार से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ठाणे के मुंब्रा ला उनका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराए जाने का खुलासा हुआ था। Bihar Police ने ठाणे पुलिस की मदद से रैकेट का पर्दाफाश किया था। बिहार पुलिस ने रैकेट की मुखिया नाज गोलंदाज और उसके पति मोहम्मद अहमद खान उर्फ अहमद को गिरफ्तार किया था। अहमद अपनी बीवी के साथ मुंब्रा के शिबली नगर में रहता था..

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

Gaming App की आड़ में धर्मांतरण

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

Ghaziabad के कविनगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 30 मई को कविनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने गाजियाबाद से अब्दुल रहमान उर्फ़ नन्नी अंसारी को गिरफ्तार किया। अंसारी से पूछताछ में शाहनवाज का नाम सामने आया था। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस की टीम ठाणे आई थी। मुंब्रा पुलिस को दिए बयान में खान ने स्वीकार किया है कि वह पीड़ित के साथ 2021 की शुरुआत में संपर्क में आया था और दिसंबर 2021 में उसने धर्मांतरण को लेकर लंबी बातचीत शुरू की थी। आरोप है कि शाहनवाज और उसका साथी अंसारी Fake Id बना FORNITE ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए बच्चों के संपर्क में आता था और उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते थे। गेम में हारने वाले से कलमा पढ़ाते थे। नाबालिगों को बताया जाता था कि कलमा पढ़ने से वे जीत जाएंगे। नाबालिगों का ब्रेन वॉश करने के लिए प्रतिबंधित Islamic Speaker के विडियो दिखाते थे।