कर्नाटक में RSS कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को कहा था ‘बेबी फैक्टरी’, गिरफ्तार

RSS worker in Karnataka called Muslim women 'baby factories', arrested...

कर्नाटक में RSS कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को कहा था ‘बेबी फैक्टरी’, गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग नाराज हो गए और रात में ही सड़क पर उतर आए, बाद में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.

कर्नाटक के रायचूर शहर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने इस आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक कार्टून के जरिए मुस्लिम महिलाओं को ‘बच्चा करने की फैक्टरी’ (Baby-Making Factory) मजाक उड़ाया था.

रायचूर के लिंगासुगुर कस्बे के रहने वाले आरएसएस के कार्यकर्ता राजू थुंबक ने कल गुरुवार शाम को ही व्हाट्सएप पर यह अपना लेटेस्ट स्टेटस डाला था....RSS worker in Karnataka called Muslim women 'baby factories', arrested...

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

राजू थुंबक के इस पोस्ट से मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हो गए और उसके खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने सड़क पर उतर आए. थुंबक के व्हाट्सएप स्टेटस की फोटो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से लिंगसुर पुलिस थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की गई. थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की गई....RSS worker in Karnataka called Muslim women 'baby factories', arrested...

Read More मुंबई में भारी बारिश: पुलिस ने जलभराव में फंसी स्कूल बस से बच्चों को बचाया

rss-worker-arrested

Read More कर्नाटक के साथ लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर निर्णय लेगी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कल गुरुवार देर रात ही थुंबक को गिरफ्तार कर लिया. उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया....RSS worker in Karnataka called Muslim women 'baby factories', arrested...

Read More नई दिल्ली : दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई; कर्नाटक के कांग्रेस विधायक से जुड़े अवैध सट्टेबाजी घोटाले के संबंध में ईडी ने कई स्थानों पर मारे छापे 

स्थानीय पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 (ए) के तहत किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से) और 505 (1) (सी) (लोगों को उकसाने के इरादे से, या किसी भी वर्ग या समुदाय के व्यक्तियों को किसी अपराध करने के लिए उकसाने की संभावना) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है.

इससे एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगाने को लेकर राज्य सरकार ने अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की. कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने पिछले दिनों कहा कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का कोई मतलब नहीं है, बजाए इसके ‘शूद्रों’ यानी उत्पीड़ित वर्ग के लोगों को संगठन से बाहर लाया जाना चाहिए. अगर हमने इन पर प्रतिबंध लगा दिया तो एक नया संगठन खड़ा हो जाएगा.

Related Posts