भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को परफॉर्मेंस के बीच लगी गोली, हुईं घायल

Bhojpuri singer Nisha Upadhyay was shot during the performance, injured

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को परफॉर्मेंस के बीच लगी गोली, हुईं घायल

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई है। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई।

बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान उस समय हुई, जब निशा जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंधुआर गांव में मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। निशा को पटना के मैक्स अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे....Bhojpuri singer Nisha Upadhyay....

निशा उपाध्याय को वीरेंद्र सिंह ने सेंधुआर गांव में बुलाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली निशा के पैर में जा लगी। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और जश्न में शामिल लोग मौके से फरार हो गए...Bhojpuri singer Nisha Upadhyay...

Read More नागपुर: ‘रुद्रास्त्र’ का पोखरण फायरिंग रेंज में सफल टेस्ट; दुश्मन के ठिकानों पर मचाएगा तबाही 

bhojpuri-7-1685642338

Read More मुंबई : फायरिंग मामले में बाधा बनी BNSS की धारा 303, बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई में क्यों बेबस है मुंबई पुलिस

जनता बाजार पुलिस स्टेशन के एसएचओ नसीरुद्दीन खान ने कहा, "कार्यक्रम में फायरिंग की सूचना मिलते ही हम वहां पहुंच गए। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है। हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। औपचारिक शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।"

Read More नासिक: सतपुर फायरिंग केस में पूर्व पार्षद और आरपीआई (अठावले गुट) के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोंढे और उनके बेटे दीपक लोंढे गिरफ्तार

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हर्ष फायरिंग के दौरान किसी इंसान को गोली लगी हो। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है, इसे लेकर कड़े नियम कानून भी बनाए गए लेकिन इसके बाद भी लोग इंसानों की जान को दांव पर लगाकर हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते...Bhojpuri singer Nisha Upadhyay...

Read More  मुंबई : ट्रेन गोलीबारी के गवाह ने कोर्ट को बताया कि उसने पूर्व आरपीएफ जवान को यात्री पर बंदूक तानते देखा था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी 

Related Posts