भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को परफॉर्मेंस के बीच लगी गोली, हुईं घायल

Bhojpuri singer Nisha Upadhyay was shot during the performance, injured

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को परफॉर्मेंस के बीच लगी गोली, हुईं घायल

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई है। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई।

बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान उस समय हुई, जब निशा जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंधुआर गांव में मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। निशा को पटना के मैक्स अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे....Bhojpuri singer Nisha Upadhyay....

निशा उपाध्याय को वीरेंद्र सिंह ने सेंधुआर गांव में बुलाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली निशा के पैर में जा लगी। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और जश्न में शामिल लोग मौके से फरार हो गए...Bhojpuri singer Nisha Upadhyay...

Read More मुंबई : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, हरियाणा से 6 शूटर गिरफ्तार

bhojpuri-7-1685642338

Read More मुंबई : फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग

जनता बाजार पुलिस स्टेशन के एसएचओ नसीरुद्दीन खान ने कहा, "कार्यक्रम में फायरिंग की सूचना मिलते ही हम वहां पहुंच गए। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है। हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। औपचारिक शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।"

Read More मुंबई: बिल्डर पर फायरिंग के पीछे संपत्ति विवाद; दो आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हर्ष फायरिंग के दौरान किसी इंसान को गोली लगी हो। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है, इसे लेकर कड़े नियम कानून भी बनाए गए लेकिन इसके बाद भी लोग इंसानों की जान को दांव पर लगाकर हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते...Bhojpuri singer Nisha Upadhyay...

Read More मुंबई : फायरिंग के आरोपी के घर से गैर-कानूनी हथियार, ग्रेनेड बरामद; 

Related Posts