पत‍ि बना हैवान! शादी के 12 साल बाद भी मां नहीं बन सकी पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

Husband became a monster! Wife could not become a mother even after 12 years of marriage, so he killed her

पत‍ि बना हैवान! शादी के 12 साल बाद भी मां नहीं बन सकी पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

अंबरनाथ (Ambernath) के रोनितराज मंडल (37) और नीतू कुमारी मंडल (30) की शादी को करीब 12 साल से ज्‍यादा का वक्‍त हो चुका था. लेक‍िन नीतू इस दौरान मां बनने में असमर्थ रही. इसके बाद पत‍ि रोन‍ितराज पिछले दो सालों से आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जर‍िए गर्भधारण कराने का उपचार करवा रहा था. लेक‍िन नीतू "गर्भ धारण करने में असमर्थ" रही. इसके बाद दोनों में झगड़ा बढ़ने लगा. इस झगड़े की नौबत यहां तक आ गई क‍ि पत‍ि रोन‍ितराज ने पत्‍नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्‍या कर डाली. पुल‍िस ने आरोपी पत‍ि को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.

महाराष्‍ट्र के कल्‍याण ज‍िले के अंबरनाथ (Ambernath) से एक द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 37 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या स‍िर्फ इसल‍िए कर दी क‍ि वो प‍िछले 12 साल से मां नहीं बन पाई. अंबरनाथ में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Ordinance Factory) की मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्ट्री में फिटर के रूप में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी रोनितराज मंडल पिछले दो सालों से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का उपचार भी करा रहा था. लेक‍िन “गर्भ धारण’ नहीं हो सका. इसके कारण दोनों में झगड़ा हुआ और पत्नी की पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी. पुल‍िस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया है. मृतका की पहचान नीतू कुमारी मंडल (30) के रूप में की है जोक‍ि अंबरनाथ में पति के साथ कर्मचारी क्वार्टर में रहती थी...Husband became a monster..

रोनितराज मंडल और नीतू कुमारी मंडल की शादी को करीब 12 साल से ज्‍यादा का वक्‍त हो चुका है. लेक‍िन नीतू इस दौरान मां नहीं बन सकीं. इसके बाद पत‍ि रोन‍ितराज पिछले दो सालों से आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जर‍िए गर्भधारण कराने का उपचार करवा रहा था. लेक‍िन नीतू “गर्भ धारण करने में असमर्थ” रही. इसके बाद दोनों में झगड़ा बढ़ने लगा. इस झगड़े की नौबत यहां तक आ गई क‍ि पत‍ि रोन‍ितराज ने पत्‍नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्‍या कर डाली. पुल‍िस ने आरोपी पत‍ि को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है...Husband became a monster..

Read More मुंबई : दो भाइयों को युवक की हत्या की कोशिश के आरोप में उम्रकैद की सज़ा

murder_2112022-sixteen_nine

Read More वसई में हत्या की कोशिश और हथियारों के साथ लूटपाट करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी रोनितराज मंडल, अंबरनाथ में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्ट्री में फिटर के रूप में काम करता है, जहां वह नीतू कुमारी मंडल (30) के साथ अंबरनाथ में ही कर्मचारी क्वार्टर में रहता था.

Read More मुंबई :शहज़ीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बाबा सिद्दीकी की हत्या की स्वतंत्र, निष्पक्ष और अदालत की निगरानी में जाँच की माँग की

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर शराब पीने के बाद रोनितराज का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने उस पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसने फर्श से खून के धब्बे साफ किए और बाद में अपने पड़ोसियों को बुलाया और उन्हें बताया कि किसी ने उसकी पत्नी को मार डाला है और नाटक किया कि वह कुछ नहीं जानता. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आर के कोटे ने कहा कि व्यक्ति अपने ‘विरोधाभासी’ बयानों के चलते जाल में फंस गया...Husband became a monster...

Read More मुंबई : पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, मनसुख हीरेन मर्डर केस में अर्जी खारिज