मुंबई में सुपरहिट हुई वंदे भारत, साबरमती, सोलापुर और शिरडी के बाद अब गोवा के लिए चलेगी ट्रेन

Vande Bharat became a super hit in Mumbai, after Sabarmati, Solapur and Shirdi, now the train will run for Goa

मुंबई में सुपरहिट हुई वंदे भारत, साबरमती, सोलापुर और शिरडी के बाद अब गोवा के लिए चलेगी ट्रेन

गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन मडगांव से सीएसएमटी चलाई जााएगी। कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। ट्रायल रन शुरू है, यात्रियों के लिए जल्द ही गोवा रूट पर वंदे भारत उपलब्ध होगी। कोंकण रेलवे के सीपीआरओ एलके वर्मा ने बताया कि वंदे भारत की डिमांड खूब है।

मुंबई : हाल ही में प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद देश की 19वीं वंदे भारत मुंबई से गोवा के लिए चल सकती है। मुंबई-गोवा वंदे भारत का पिछले ट्रायल पूरा हुआ है। कोंकण रेलवे ने ट्रायल के लिए मध्य रेलवे से वंदे भारत का रेक लिया था। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन अब चलने को तैयार है। यह मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले मुंबई-साबरमती, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत या उससे ज्यादा है।

pm-narendra-modi-to-launch-gandhinagar-mumbai-central-vande-bharat-express-on-september-30

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

गोवा के लिए यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। कोंकण रेलवे के सीपीआरओ एल.के.वर्मा ने बताया कि ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। गोवा की पहली वंदे भारत को मडगांव से सीएसएमटी के बीच चलाया जाएगा। गौरतलब है कि कोंकण रेलवे का बड़ा हिस्सा घाट सेक्शन में आता है। मध्य रेलवे ने जब शिर्डी और सोलापुर से लिए ये ट्रेन चलाई थी, तब कई दिनों तक भोर और थल घाट में ट्रायल हुए थे। हाल ही में कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हुआ है। इसके बाद ही वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है..Vande Bharat became a super hit in Mumbai...

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार अभी मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत की टाइमिंग को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि जिस तरह तेजस कि शुरुआत इस रूट पर हुई थी, तब डबल डेकर को हटाना पड़ा था। इसी तरह, वंदे भारत के लिए तेजस को भी हटाया जा सकता है। वैसे, इस रूट पर तेजस अभी सबसे तेज ट्रेन है जो करीब 7 घंटे में दूरी तय करती है। वंदे भारत ने भी ट्रायल में 7 घंटे में यात्रा पूरी की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर फिलहाल वंदे भारत के चलने के समय की बचत तो नहीं होगी, लेकिन इस रूट की पहली लग्जरी ट्रेन होगी...Vande Bharat became a super hit in Mumbai...

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

मुंबई से चलने वाली सभी वंदे भारत ट्रेनों में 100 प्रतिशत या उससे ज्यादा ऑक्यूपेंसी होती है। सीएसएमटी-शिर्डी वंदे भारत की औसत ऑक्यूपेंसी 93% है। इसी तरह, सीएसएमटी-सोलापुर की औसत ऑक्यूपेंसी 119.45% दर्ज की गई है। सोलापुर से सीएसएमटी के लिए सबसे ज्यादा 125.23% आक्यूपेंसी होती है। 2 मई को इस ट्रेन की ऑक्यूपेंसी 151.24% थी। मुंबई सेंट्रल - गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी भी 100 प्रतिशत के करीब होती है। वंदे भारत ट्रेनें सभी तरफ 180 डिग्री कुंडा सीटों की अतिरिक्त सुविधा के साथ रिक्लाइनिंग सीटों से सुसज्जित हैं। प्रत्येक कोच में यात्रियों की जानकारी और मनोरंजन के लिए 32" स्क्रीन हैं। विकलांगों के अनुकूल शौचालय और ब्रेल में सीट नंबर के साथ सीट हैंडल भी प्रदान किए जाते हैं..Vande Bharat became a super hit in Mumbai...

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

Related Posts