मुंबई में बड़ी अनहोनी की आशंका? पुलिस ने 11 जून तक लगाई निषेधाज्ञा

Mumbai Police prohibits people to form groups, use loudspeakers till June 11.

मुंबई में बड़ी अनहोनी की आशंका? पुलिस ने 11 जून तक लगाई निषेधाज्ञा

मुंबई पुलिस ने शहर में पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस सर्कुलर में कहा गया है कि मुंबई में सार्वजनिक शांति भंग करने और सार्वजनिक जीवन को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है. इसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी होने की आशंका है जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है. इसके चलते नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है.

मुंबई. मुंबई पुलिस ने शहर में पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस ने बताया कि शहर के लिए एक रूटीन जांच के तहत निषेधज्ञा जारी की गई है. हालांकि पुलिस सर्कुलर को देखकर लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं....Mumbai Police CURFEW....

दरअसल इस सर्कुलर में कहा गया है कि मुंबई में सार्वजनिक शांति भंग करने और सार्वजनिक जीवन को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है. इसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी होने की आशंका है जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है. इसके चलते नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है.

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

mumbai-police-personnel-outside-the-ed-office-in-mumbai-the-enforcement-direct-

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

मुंबई पुलिस ने शहर में पांच या अधिक व्यक्तियों की सभा, किसी भी जुलूस में किसी भी व्यक्ति द्वारा लाउडस्पीकर या म्यूजिकल बैंड के इस्तेमाल और पटाखे फोड़ना इत्यादि प्रतिबंधित कर दिया गया है. बृहद मुंबई के पुलिस उपायुक्त (संचालन) विशाल ठाकुर ने एक आधिकारिक बयान में बताया, सभा पर प्रतिबंध पूरे शहर में 11 जून 2023 तक लागू रहेगा....Mumbai Police CURFEW....

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार