1 दिन में सुनवाई, 2 महीने के अंदर सजा, विदेशी महिला से गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ करनेवाले शख्स को 2 साल की जेल

Hearing in 1 day, punishment within 2 months, 2 years in jail for molesting foreign woman in guest house

1 दिन में सुनवाई, 2 महीने के अंदर सजा, विदेशी महिला से गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ करनेवाले शख्स को 2 साल की जेल

मुंबई की एक अदालत ने पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में 19 साल के युवक को दो साल कैद की सजा सुनाई है। वारदात 27 मार्च की है। कोर्ट ने दो महीने के भीतर सजा सुनाया। भायखला थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मझगांव मेट्रोपॉलिटन अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

मुंबई : पेरू की एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले को माझगांव मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। इस केस में खास बात यह है कि एक दिन में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी और दो महीने के अंदर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी गई। मुंबई में भायखला पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अशोक खोत ने बताया कि आरोपी रियाज अहमद वारदात के बाद यूपी भाग रहा था। तभी उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

पेरू की महिला मार्च-अप्रैल में भारत टूर पर आई थी। 27 मार्च उसने भायखला के एक गेस्ट हाउस में कमरे बुक कराया। लेकिन उस कमरे में कॉकरोज बहुत थे। महिला ने जब रिसेप्शन पर शिकायत की, तो अटेंडेंट रियाज को महिला का कमरा चेंज करने को कहा गया। उसी दौरान रियाज ने महिला के साथ सेल्फी ली और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की..2 years in jail for molesting foreign woman..

122-100559948

महिला तत्काल भायखला पुलिस शिकायत करने आई। डिटेक्शन इंस्पेक्टर चिमाजी आढाव अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। महिला को स्पेनिश भाषा के अलावा कोई और भाषा आती नहीं थी। उसी गेस्ट हाउस में एक जर्मन भी रुका हुआ था।

पुलिस ने उसकी मदद से महिला का स्टेटमेंट लिया। सीआरपीसी के सेक्शन 164 के तहत मेजिस्ट्रेट के सामने भी उसी दिन उसका बयान दर्ज करवाया गया। पुलिस ने उसी दिन चार्जशीट दाखिल की। अगले दिन कोर्ट में चार्ज फ्रेम हुए। पीड़ित महिला और जर्मन विटनेस दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को उस केस में आरोपी को सजा सुना दी गई...2 years in jail for molesting foreign woman...

पुलिस का कहना है कि जर्मन टूरिस्ट को अगले दिन गोवा जाना था, जबकि पेरू की महिला को मुंबई के बाद दिल्ली, हरिद्वार, श्रृषिकेश और केदारनाथ की यात्रा करनी थी। उन्होंने हर जगह के अडवांस टिकट बुक करा रखे थे। इसलिए पुलिस ने चार्जशीट के बाद कोर्ट से तत्काल चार्ज फ्रेम करवाने का अनुरोध किया, क्योंकि बाद में महिला और गवाह मुकदमे के लिए मुंबई नहीं आने वाले थे। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लिया और उसी दिन पूरी सुनवाई कर ली...2 years in jail for molesting foreign woman...

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

कांग्रेस और NCP महाराष्ट्र में  कितनी जगहों पर जीतेंगी... पवार ने सीधे बताया आंकड़ा कांग्रेस और NCP महाराष्ट्र में कितनी जगहों पर जीतेंगी... पवार ने सीधे बताया आंकड़ा
शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संकट की स्थिति...
मुंबई के गिरगांव इलाके में पार्किंग विवाद में हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
टाटा अस्पताल के कैंसर के 100 मरीज़ों पर की गई रिसर्च में खुलासा... औसतन 671 साल और 4670 करोड़ रुपये का नुकसान
मनपा की प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई... बकाएदारों की संपत्ति जब्त कर गोडाउन में रखा सामान
मुंबई मेट्रो की मतदाताओं को रिझाने की पहल... मतदान दिवस पर मेट्रो यात्रियों को टिकट पर मिलेगी छूट
वसई में शख्स के साथ हुई चेन स्नैचिंग... केस दर्ज
नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media