राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक की ट्रक यात्रा, सुनी ड्राइवरों के ‘मन की बात’

Rahul Gandhi reached Chandigarh from Ambala sitting in a truck..

राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक की ट्रक यात्रा, सुनी ड्राइवरों के ‘मन की बात’

राहुल दिल्ली से ट्रक में सवार होकर शिमला के लिए निकले थे. रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन दिनों देश के आम लोगों की बातें सुन रहे हैं. इसके लिए राहुल लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे हैं तो कभी सड़क पर घूम रहे हैं. इससे संबंधित उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए. वहीं, अब राहुल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं. वीडियो के साथ उनकी ट्रक ड्राइवरों के साथ तस्वीरें भी वायरल हो गए है...Rahul Gandhi reached Chandigarh from Ambala sitting in a truck.....

दरअसल, राहुल दिल्ली से ट्रक में सवार होकर शिमला के लिए निकले थे. रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं. कांग्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपनी इस यात्रा में ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की. पार्टी के कई नेताओं ने ये वीडियो शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ की है.

Read More मुंबई : कांग्रेस ने मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी की दी हुई 16 सीटों पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स को सपोर्ट करने का फैसला किया

rahul-gandhi-1-660x330

Read More नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद को चुनाव आयोग का नोटिस, मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए पहचान साबित करने को कहा

कांग्रेस ने अपने आधारिक ट्विटर हैंडल से राहुल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जननायक @RahulGandhi, जी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे. राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया. कांग्रेस ने आगे लिखा कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं. इनके ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल जी ने किया....Rahul Gandhi reached Chandigarh from Ambala sitting in a truck...

Read More मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने राहुल की ट्रक के ड्राइवर से मुलाकात के पीछे का कारण बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं. उन्होनें आगे कहा कि राहुल को ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है. कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है. कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है. कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है...Rahul Gandhi reached Chandigarh from Ambala sitting in a truck..

Read More मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की

Related Posts