15 साल बाद Jewish शादी का गवाह बना केरल, विवाह सूत्र में बंधा अमेरिका का दूल्हा और राज्य की दुल्हन

The Jewish community of Kerala celebrated a traditional wedding after a gap of 15 years capturing the essence of Jewish customs.

15 साल बाद Jewish शादी का गवाह बना केरल, विवाह सूत्र में बंधा अमेरिका का दूल्हा और राज्य की दुल्हन

केरल में 15 साल के अंतराल के बाद यहूदी रीति-रिवाजों के साथ एक पारंपरिक विवाह हुआ। इस शादी का वीडियो अब खूब वायरल हो रही है। एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में केवल परिवार दोस्तों और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

केरल में एक शादी खासी चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक यहूदी समुदाय ने 15 साल के अंतराल के बाद यहूदी रीति-रिवाजों के साथ एक पारंपरिक विवाह किया, जिसकी वीडियो अब खूब वायरल हो रही है। हालांकि, एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में केवल परिवार, दोस्तों और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

शादी को पूरे रीति-रिवाज से करवाने के लिए इस्राइल से एक रब्बी (इस्राइली पुजारी) भी बुलाया गया था। इसकी खास बात यह भी थी कि शादी कर रहा यहूदी दूल्हा अमेरिका में एक डेटा वैज्ञानिक है और वो केरल के पूर्व अपराध शाखा एसपी बेनोय मलखाई की बेटी राहेल मलाखाई से विवाह सूत्र में बंधे। दूल्हा रिचर्ड जाचरी रोवे एक अमेरिकी नागरिक और नासा का इंजीनियर है। हालांकि लड़की भी फिलहाल अमेरिका में काम कर रही है।

Read More एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे

image

Read More नई दिल्ली: केरल में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित 1435 मरीज

इसराइल के रब्बी एरियल टायसन ने शादी को पूरा करवाया। शादी समारोह एक छत्र (घर के प्रतीक) में हुई जिसे हुप्पा कहा जाता है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि केरल में यह पहली शादी थी जो सिनेगॉग के बाहर हुई। केरल में इस तरह की शादी काफी कम होती है, इसलिए इस कार्यक्रम का महत्व बढ़ गया। 

Read More केरल के सभी 14 जिलों हेतु चार वरिष्ठ चुनावी रोल ऑब्जर्वर नियुक्त 

राज्य में होने वाली आखिरी यहूदी शादी 2008 में थेक्कुमभगम सिनेगॉग, मट्टनचेरी में लगभग दो दशक पहले हुई थी। चूंकि सभास्थल के अंदर प्रतिभागियों की संख्या सीमित थी, इसलिए परिवारों ने निजी रिसॉर्ट में समारोह आयोजित करने का फैसला किया ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस शादी में शामिल किया जा सके।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश