असम पुलिस की ‘लेडी सिंघम’ की एक्सीडेंट में मौत, परिवार ने उठाए सवाल

'Lady Singham' of Assam died in a tragic road accident on May 16

असम पुलिस की ‘लेडी सिंघम’ की एक्सीडेंट में मौत, परिवार ने उठाए सवाल

असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक जुनमोनी राभा की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके परिवार ने हत्या की आशंका जताई है.

अक्सर विवादों में रहने वाली असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक और लेडी सिंघम नाम से विख्यात जुनोमनी राभा की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के तहत सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई...Lady Singham died in road accident...

WhatsApp Image 2023-05-17 at 11.53.57

Read More नई दिल्ली : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

विवादों में रहने वाली राभा की कार हादसे में मौत पर परिवार वालों ने सवाल भी उठाया है. परिवार ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना को लेकर असम के डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि परिवार समेत कई समाजिक संगठनों के मांग के आधार पर केस की जांच असम सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है.

Read More नई दिल्ली : सोने-चांदी की ईंट और गहने, अफसरों ने जमा कर ली थी अकूत संपत्ति; घर के फर्नीचर देख दंग रह गई सीबीआई

जुमोनी राभा मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थीं। पिछले साल जून में उन्हें अपने पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और माजुली जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह बहाल हुई थीं...Lady Singham died in road accident...

Read More  मुंबई : बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल; सीबीआई जांच की मांग

असम पुलिस की यह लेडी सिंघम जूनमोनी राभा पहली बार तब चर्चा में आई जब जनवरी 2022 में  बिहपुरिया निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ उनकी टेलीफोनिक बातचीत लीक हो गई थी। जूनमोनी राभा द्वारा अवैध रूप से फिट की गई मशीनों के साथ देशी नावों के संचालन के लिए कुछ नाविकों को गिरफ्तार किए जाने और उन पर भुइयां के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के कथित उत्पीड़न के आरोप लगे थे। 

Read More भिवंडी : मुंबई-नाशिक राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाप- बेटी की दर्दनाक मौत !

ऑडियो लीक होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। हालांकि विवादों के बावजूद वह स्थानीय लोगों में बेहद लोकप्रिय थीं...Lady Singham died in road accident...

Related Posts