मुंबई में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास अज्ञात युवक का मिला शव...
Dead body of unidentified youth found near Ghatkopar-Mankhurd Link Road in Mumbai.
घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने लगभग 20 साल के एक युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
मुंबई : मुंबई में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने लगभग 20 साल के एक युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसके शव को फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


