ठगी के लिए जालसाजों ने IPS अधिकारी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया...

Fraudsters created fake Facebook account in the name of IPS officer for cheating.

ठगी के लिए जालसाजों ने IPS अधिकारी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया...

पाटिल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, कुछ जालसाजों ने मेरे नाम पर एक फर्जी खाता बनाया है और फेसबुक से जुड़ें कुछ लोगों को संदेश भेज रहा है। मैं तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहा हूं। कृपया, उसके (जालसाजों के) किसी भी मैसेज का जवाब न दें और उससे कोई भी जानकारी साझा न करें।

मुंबई : जालसाजों ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल के नाम से एक फर्जी फेसबुक खाता बनाया है और उनके फेसबुक से जुड़े संपर्कों से आर्थिक सहायता की मांग की है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात पाटिल ने मुंबई साइबर पुलिस से संपर्क किया है और इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि फर्जी फेसबुक खाता अब हटा दिया गया है।  पाटिल एक ‘मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और उनके फेसबुक पर एक लाख से ज्यादा ‘फॉलोअर्स हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले का पता तब चला जब जालसाजों ने पाटिल से फेसबुक के जरिये जुड़े नासिक के एक व्यक्ति से शनिवार को संपर्क किया। अधिकारी के अनुसार, उसी व्यक्ति ने पाटिल को इसकी जानकारी दी।

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति खुद को पाटिल के रूप में पेश कर रहा था और उनके (पाटिल के) फेसबुक से जुडे़ एक व्यक्ति से मोबाइल नंबर और पैसे की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को कुछ शक हुआ और उसने तुरंत पाटिल से संपर्क किया तथा उन्हें सतर्क कर दिया।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पाटिल ने भी अपने संपर्क के सभी लोगों को सतर्क कर दिया और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पाटिल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, कुछ जालसाजों ने मेरे नाम पर एक फर्जी खाता बनाया है और फेसबुक से जुड़ें कुछ लोगों को संदेश भेज रहा है। मैं तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहा हूं। कृपया, उसके (जालसाजों के) किसी भी मैसेज का जवाब न दें और उससे कोई भी जानकारी साझा न करें।

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

निश्चित तौर पर यह आपको ठगने का प्रयास है। अधिकारी ने बताया, ‘‘जालसाज, पाटिल बनकर लोगों से तत्काल मदद मांग रहा था। मुंबई साइबर पुलिस ने फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा से संपर्क किया और फर्जी फेसबुक खाता हटवा दिया।बाद में पाटिल ने लिखा, मुंबई की साइबर पुलिस टीम को तुरंत कार्रवाई करने और मेरे फर्जी फेसबुक खाते को हटाने के लिए धन्यवाद।

Read More Mahim Dargah मखदूम शाह बाबा दरगाह पर उर्स 2024 के उद्घाटन पर मुंबई पुलिस की सलामी & संदल

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन