नयनतारा जल्द ही फिल्म में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी
Nayanthara will soon be seen playing the lead role in the film.
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निर्माता-निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी और फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद नयनतारा अपने परिवार को भरपूर समय दे रही हैं।
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निर्माता-निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी और फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद नयनतारा अपने परिवार को भरपूर समय दे रही हैं। बीते महीने कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि साउथ एक्ट्रेस ने कुछ पारिवारिक वजहों से फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। इस खबर से निराश हुए नयनतारा के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा जल्द ही अपने पति विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। नयनतारा के साथ इस फिल्म में एक्टर प्रदीप रंगनाथन के लीड रोल में होने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं है। दावा किया जा रहा है कि कुछ सप्ताह में इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।
हालांकि, इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होने के बाद उम्मीद है कि मेकर्स फिल्म को लेकर कोई घोषणा करें। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूसर करने वाले हैं।
आपको बता दें कि नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बीते वर्ष जून में विग्नेश से शादी रचाई थी। अक्तूबर 2022 में कपल सरोगेसी से दो बच्चों के पेरेंट्स बने। कुछ वक्त पहले कहा गया था कि नयनतारा अपने परिवार और पति के प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग की दुनिया को विदा कहने वाली हैं। मगर, फिलहाल इन अफवाहों पर विराम लग गया है।


