मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार...

Two arrested for assault on MNS leader Sandeep Deshpande

मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार...

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता संदीप देशपांडे पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में दो और लोगों की तलाश कर रही है।

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता संदीप देशपांडे पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में दो और लोगों की तलाश कर रही है।

शुक्रवार को मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले मनसे के नेता पर कुछ लोगों ने क्रिकेट के बल्ले और ‘स्टंप’ से हमला कर दिया था, जिससे उनकी कई हड्डियां टूट गयीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्थानीय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है, जिनमें से एक की उम्र 56 साल और दूसरे की 35 साल है।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक महाराष्ट्र राज्य मथाडी और जनरल कामगार यूनियन का पदाधिकारी है और उसके खिलाफ मुंबई और नवी मुंबई में हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लेकिन देशपांडे पर हमले का कारण क्या था, इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कम से कम आठ टीम का गठन किया है।

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

Related Posts