पत्नी के साथ नाजायज संबंध शक के चलते छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या...
Younger brother killed elder brother due to suspicion of illegitimate relationship with his wife.
अमित को शक था कि उसके बड़े भाई रोहित का उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं। इस शक के चलते अमित ने बड़े भाई रोहित के सिर पर मसाला पीसने वाले पत्थर से कई बार हमला कर हत्या कर दी।
मुंबई : उल्हासनगर में बड़े भाई की छोटे भाई द्वारा हत्या करने की घटना सामने आई है। अपने सगे भाई को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के बाद कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहाड फाटक इलाके का है।
दो भाई रोहित गांगुर्डे और अमित गांगुर्डे शहाड परिसर के निवासी हैं और दोनों भाई ऑटो रिक्शा चालक हैं। अमित को शक था कि उसके बड़े भाई रोहित का उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं। इस शक के चलते अमित ने बड़े भाई रोहित के सिर पर मसाला पीसने वाले पत्थर से कई बार हमला कर हत्या कर दी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप फूलपगारे के मार्गदर्शन में आगे की जांच शुरू की गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले के आरोपी अमित गांगुर्डे को उल्हासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को शक है कि इस हत्या में आरोपी के साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा।


