अडाणी का भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है? - राहुल गाँधी

What is Adani's relation with the PM of India? - Rahul Gandhi

अडाणी का भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है? - राहुल गाँधी

नई दिल्ली। आज लोकसभा की कार्यवाही में कांग्रेस सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गाँधी ने विपक्षी दल भाजपा पर जमकर प्रहार किया। राहुल गाँधी ने कहा 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए।लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई?और इनका भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है?मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरु हुआ जब नरेंद्र मोदी CM थे।

राहुल गाँधी ने कहा अडानी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए गए, नियमों को बदला गया और नियम किसने बदले यह ज़रुरी बात है। यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। इस नियम को भारत सरकार ने अडानी के लिए बदला है।

Read More मुंबई : अडानी समूह ने नियम का उल्लंघन नहीं किया; अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों की सेबी ने बंद की जांच 

राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा यात्रा में युवाओं ने हमसे कहा हमें पहले सर्विस और पेंशन मिलती थी लेकिन अब हमें 4 साल के बाद निकाल दिया जाएगा, वरिष्ठ अफसरों ने कहा कि हमें लगता है अग्नीवीर योजना हमसे नहीं बल्कि RSS की ओर से आई है और इसे आर्मी पर थोपा गया है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट तिरंगे के रंग में रंगा; अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने शेयर किया वीडियो 

राहुल गाँधी ने लोक सभा में कहा कुछ दिन पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई उसमें लिखा था अडानी की भारत के बाहर शेल कंपनी है, सवाल है कि शेल कंपनी किसकी है?हजारों करोड़ रुपया शेल कंपनी भारत में भेज रही है यह किसका पैसा है? क्या यह काम अडानी फ्री में कर रहा है?अडानी ने BJP को 20 साल में कितने पैसे दिए? पहले मोदी अडानी के जहाज में जाते थे अब अडानी मोदी के जहाज में जाते हैं। मोदी और अडानी एक साथ काम करे हैं

Read More मुंबई: अदानी इलेक्ट्रिसिटी; केवीएएच बिलिंग के कार्यान्वयन के बाद सुधारात्मक कार्रवाई करें,