ठाणे के घोड़बंदर रो़ड स्थित खाड़ी में मिला 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव...

The dead body of a 45-year-old man was found in a creek on Ghodbunder Road in Thane.

ठाणे के घोड़बंदर रो़ड स्थित खाड़ी में मिला 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव...

ठाणे शहर में रविवार को एक खाड़ी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घोड़बंदर रो़ड स्थित गायकुख चौपाटी में शव मिलने की जानकारी मिली।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक खाड़ी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घोड़बंदर रो़ड स्थित गायकुख चौपाटी में शव मिलने की जानकारी मिली।

अधिकारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मियों और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य