पालघर जिले में नौ लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त... टेंपो चालक गिरफ्तार
Gutkha worth Rs 9 lakh seized in Palghar district, tempo driver arrested
पालघर जिले में पुलिस ने नौ लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया है। राज्य में गुटखे पर प्रतिबंध है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने बताया कि पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर यह जब्ती की। तलासारी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘एक टेंपो में 9,00,700 रुपये मूल्य का गुटखा पाया गया जो महाराष्ट्र लाया जा रहा था।
पालघर : पालघर जिले में पुलिस ने नौ लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया है। राज्य में गुटखे पर प्रतिबंध है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने बताया कि पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर यह जब्ती की। तलासारी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘एक टेंपो में 9,00,700 रुपये मूल्य का गुटखा पाया गया जो महाराष्ट्र लाया जा रहा था।
टेंपो ड्राइवर रामसिंह देओदा (48) नवी मुंबई का निवासी है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गुटखा भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) नियमों एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
Comment List