मुंबई के भायंदर में लॉज में पत्नी से देह व्यापार कराने वाला आरोपी गिरफ्तार...
The accused arrested for prostitution with his wife in a lodge in Bhayandar, Mumbai.
भायंदर में पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। उसके साथी को भी गिरफ्त में लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने दो महिलाओं को इस दलदल से बचाकर शेल्टर होम भेजा है।
ठाणे : मुंबई के भायंदर में पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। उसके साथी को भी गिरफ्त में लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने दो महिलाओं को इस दलदल से बचाकर शेल्टर होम भेजा है।
देह व्यापार के धड़ल्ले से चलते की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर इलाके में स्थित एक लॉज में शुक्रवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देह व्यापार की पुख्ता जानकारी मिली थी, जहां पर धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार के लिए 10,000 रुपये चार्ज किया जाता था। इस दौरान आरोपी महिलाओं से पैसे देने वाले व्यक्तिओं से संबंध बनाने के लिए कहते थे।
देह व्यापार की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और लॉज का रुख किया। पुलिस ने देह व्यापार को धड़ल्ले से चलाने वाले आरोपियों की जानकारी को पुख्ता करने के लिए लॉज में फर्जी ग्राहक भेजा। जिसके जरिए इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।


