ठाणे में एक महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी... फ्रेंड ने महिला से ठगे 22 लाख रुपये

In Thane, a woman had to be friends on Facebook. Friend duped her of Rs 22 lakh.

ठाणे में एक महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी... फ्रेंड ने महिला से ठगे 22 लाख रुपये

ठाणे शहर में एक महिला को फेसबुक पर की गई दोस्ती भारी पड़ गई। महिला के फेसबुक दोस्त ने उसे लाखों रुपयों की चपत लगा दी है। ठाणे की एक 36 साल की महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 22.67 लाख रुपये की ठगी की है। महिला ने सभी की तरह ही उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी।

मुंबई : मुंबई के ठाणे शहर में एक महिला को फेसबुक पर की गई दोस्ती भारी पड़ गई। महिला के फेसबुक दोस्त ने उसे लाखों रुपयों की चपत लगा दी है। ठाणे की एक 36 साल की महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 22.67 लाख रुपये की ठगी की है। महिला ने सभी की तरह ही उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। लेकिन वह इस बात से अंजान थी कि महिला ही लाखों की ठगी की ही शिकार हो जाएगी।यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी जिसमें फेसबुक की दोस्ती महिला को चूना लगा गई है।

ठाणे के पुलिस अधिकारी ने महिला के साथ ठगी के संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज किया था। दरअसल ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली महिला को फरवरी 2022 में एक शख्स ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी थी। जब उन्होंने रोजाना तौर पर ऑनलाइन चैट करना शुरू किया, तो उस व्यक्ति ने मौके का फायदा उठा लिया। महिला के दोस्त ने पैसे पाने के लिए अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाया था।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

महिला की दोस्त ने उससे कहा कि उसे अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की अरजेंट आवश्यकता है। उसकी बातों में आकर महिला ने मदद के उद्देश्य से उसे पैसे भेज दिए थे। महिला के अनुसार उसके साथ ऐसा कई मौकों पर हुआ था। महिला ने कथित तौर पर अपने फेसबुक दोस्त को 7 लाख 25,000 रुपये का भुगतान किया और उसे 15 लाख 42 हजार 688 रुपये के आभूषण भी दिए थे।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

महिला ने बताया कि जब उसने अपने फेसबुक दोस्त से पैसों का भुगतान करने के लिए कहा तो वह उससे बचने लगा था। वह भुगतान ने करने के लिए तरह तरह के बहाने बनाने लगा था। जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। महिला की शिकायत पर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है। तो वहीं अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या