मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता को शिवसेना ने लिया आड़े हाथ... कहा- भगवा हमारी 'आत्मा'

After commenting on Chief Minister Yogi Adityanath, Shiv Sena took a dig at the Congress leader... said- saffron is our 'soul'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता को शिवसेना ने लिया आड़े हाथ... कहा- भगवा हमारी 'आत्मा'

लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई में हैं और वहां के दिग्गज कारोबारियों से मिल रहे हैं। लेकिन उनके इस दौरे पर कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी।

मुंबई : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई में हैं और वहां के दिग्गज कारोबारियों से मिल रहे हैं। लेकिन उनके इस दौरे पर कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी। अब इम मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सामने आई है और पूर्व सांसद हुसैन दलवई पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा हमारी "आत्मा" है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है। दलवई ने कहा था कि हर रोज धर्म की बात मत करो, भगवा वस्त्र मत पहनो और थोड़ा आधुनिक बनो। आधुनिक विचारों को अपनाओ।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस नेता को उनके बयान के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि यूपी के सीएम के संगठन के बारे में हुसैन दलवई ने जो टिप्पणी की, हम दलवई के बयान से सहमत नहीं हैं। भगवा (केसरिया) सिर्फ एक रंग नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है। यह हमारी आत्मा की तरह है।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

इस बीच, योगी के महाराष्ट्र दौरे के बारे में बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि देश का कोई भी नेता किसी भी राज्य का दौरा करने के लिए स्वतंत्र है और व्यापार के बारे में बात कर सकता है, लेकिन लोग अपने व्यवसाय के लिए मुंबई पर निर्भर क्यों हैं, वे क्यों नहीं अहमदाबाद या किसी और जगह जाते।

Read More मुंबई : सिद्धिविनायक मंदिर में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई

उन्होंने आगे कहा कि हमारे राज्यों के नेताओं ने शहर को समृद्ध बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए अन्य राज्यों के नेताओं को भी अपने राज्यों में विकास के लिए काम करना चाहिए ताकि आपको किसी राज्य विशेष पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।

Read More मुंबई मालाबार हिल में सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध लागू; 

Tags: