हत्या के मामले में फरार युवक ठाणे से गिरफ्तार, एक साल पहले की थी हत्या...

Youth absconding in murder case arrested from Thane, murder was committed a year ago...

हत्या के मामले में फरार युवक ठाणे से गिरफ्तार, एक साल पहले की थी हत्या...

बिहार से हत्या कर फरार हुआ युवक महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। बिहार का रहने वाला युवक पिछले एक साल से फरार चल रहा था। अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी की एक हत्या के मामले में दिसंबर 2021 से फरार 38 साल के एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई : बिहार से हत्या कर फरार हुआ युवक महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। बिहार का रहने वाला युवक पिछले एक साल से फरार चल रहा था। अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी की एक हत्या के मामले में दिसंबर 2021 से फरार 38 साल के एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के आरोपी जिब्रील जाको पठान ने 14 दिसंबर साल 2021 को एक 27 साल के व्यक्ति इमरान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिब्रील जाको पठान ने इमरान की हत्या करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल और 10,000 रुपये की नकदी लेकर भाग गया था।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

निजामपुरा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नरेश पवार ने कहा कि वह ठाणे के भिवंडी शहर आया था। जहां जिब्रील जाको पठान कई दिनों से अपनी वास्तविक पहचान को छिपाकर भिवंडी शहर में रह रहा था।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

ठाणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस को एक साल से हत्या के आरोप में फरार जिब्रील जाको पठान के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। बिहार पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद तुरंत ठाणे की पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए और भिवंडी पुलिस से मदद मांगी थी।

Read More मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

जिसके बाद ठाणे पुलिस ने व्यक्ति का पता लगाया और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी जिब्रील जाको पठान को गिरफ्तार करने के बाद में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद