सुपरस्टार अनिल कपूर कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे... इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

Superstar Anil Kapoor once lived with his family in Raj Kapoor's garage... this film changed his fortunes

सुपरस्टार अनिल कपूर कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे... इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में गिना जाता है। आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1965 को हुआ था।

बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में गिना जाता है। आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1965 को हुआ था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अनिल ने जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उनके परिवार के पास पैसों की भी तंगी थी। शुरुआती दिनों में वे राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब वे मुंबई आए थे तो सुविधा के अभाव में कुछ सालों तक राजकपूर के गैराज में रहते थे। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे। 

Read More नागपुर:  आग की घटना में पांच लोगों की मौत; पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1979 में कदम रखा। उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे' में कैमियो किया था। स्टार के तौर पर अनिल कपूर ने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1980 में तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था।

Read More माटुंगा इलाके में कोयता गैंग जैसी घटना; हमलावरों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया

इसमें उन्होंने हीरो का किरदार निभाया था। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए अनिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक एक करके अनिल कपूर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और लोगों के दिलों मे अपनी शानदार अदाकारी से जगह बनाई।

Read More मुंबई : मिनटों में मुंबई बंद करवा सकता है ठाकरे परिवार, संजय राउत के बयान पर क्या बोले फडणवीस?

कामयाबी की कहानी की तरह ही अनिल कपूर की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अपने स्ट्रगल के दौरान वे मॉडल सुनीता से मिले। सुनीता को देखते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया। उन दिनों अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। अनिल कपूर ने सुनीता से साल 19 मई 1984 में शादी की थी।

Read More मुंबई: नुस्ली नेविल वाडिया समेत उनके परिवार और सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर मामला दर्ज