मुंबई में बनेगा असम भवन सीएम शिंदे ने दी मंजूरी... संजय राउत ने बोला हमला

Assam Bhavan will be built in Mumbai, CM Shinde gave approval… Sanjay Raut attacked

मुंबई में बनेगा असम भवन सीएम शिंदे ने दी मंजूरी... संजय राउत ने बोला हमला

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण की अपने समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के अपील को इजाजत दे दी है।

नवी मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण की अपने समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के अपील को इजाजत दे दी है।

गुवाहाटी में हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि असम में महाराष्ट्र भवन बनेगा। इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सीएम शिंदे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम भवन पहले से ही नवी मुंबई में मौजूद है।

संजय राउत ने कहा कि हर राज्य यहां जमीन चाहता है, महाराष्ट्र के पास अन्य राज्यों में जमीन नहीं है। गौरतलब है कि सीएम शिंदे और सरमा के बीच रविवार को गुवाहाटी के उसी होटल में बैठक हुई, जहां शिंदे और शिवसेना के अन्य बागी विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को गिराने से पहले 11 दिनों तक ठहरे थे।

बता दें कि सीएम शिंदे के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, बुसिनेस और पर्यटन के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की। शिंदे, उनके मंत्रियों और सांसदों ने अपने परिवारों के साथ शनिवार को कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए और बाद में सरमा के साथ मिलन समारोह में शामिल हुए।

जारी किए गए बयान में कहा गया कि सीएम शिंदे ने महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के दौरान सपोर्ट के लिए सीएम सरमा को धन्यवाद दिया। शिंदे ने सरमा को महाराष्ट्र आने के लिए आमंत्रित भी किया। शिंदे ने नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण के लिए सरमा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जबकि असम सरकार उत्तर-पूर्वी राज्य में महाराष्ट्र भवन की स्थापना के लिए भूमि प्रदान करेगी।

इस बयान में सीएम सरमा के हवाले से कहा गया कि जब सीएम शिंदे को महसूस हुआ कि उनकी पार्टी (शिवसेना) का रास्ता गलत है और वह इसे ठीक करना चाहते हैं, तो सहायता प्रदान की गई। संजय राउत ने साधा निशाना: इस बीच, मुंबई में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि नवी मुंबई में असम भवन पहले से मौजूद है। हर राज्य मुंबई में जमीन चाहता है।

लेकिन, महाराष्ट्र का अन्य राज्यों में जगह नहीं है। महाराष्ट्र के इंडस्ट्री छीन लिए जाते हैं और उसकी ही जमीन पर दावा ठोंक दिया जाता है। संजय राउत ने आगे कहा कि असम के सीएम एक पूर्व कांग्रेसी हैं और शिंदे एक पूर्व शिवसैनिक हैं। दोनों पार्टी बदलने के बाद सीएम बने हैं।

इसलिए, दलबदलुओं का साथ अच्छा चल रहा है। असम के लोग मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में खुशी और शांति से रहते हैं। संजय राउत ने कहा कि मां कामाख्या देवी को न्याय की देवी कहा जाता है, हमें यकीन है कि वह जरूर न्याय करेंगी।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

32 प्रदूषण फैलाने वाली जींस फैक्ट्रियों को प्रभाग प्रथम की सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर ने कराया ध्वस्त  ! 32 प्रदूषण फैलाने वाली जींस फैक्ट्रियों को प्रभाग प्रथम की सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर ने कराया ध्वस्त !
कल्याण पूर्व के चिंचपाड़ा, वदारली क्षेत्र में कुछ जीन फैक्ट्री संचालकों ने इस क्षेत्र में सरकारी और निजी भूमि पर...
बिजली बिल अधिक आने से नाराज एक ग्राहक ने महावितरण के कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की कर दी हत्या !
कल्याण पूर्व में पत्नी से अनैतिक संबंध के शक में मजदूर की हत्या !
पनवेल : तलोजा में सिडको लाभार्थियों की याचिका... पहले मुआवजा, फिर मकानों पर कब्जा !
मुंबई में सोना तस्करी मामले में 1 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
भायंदर में सोसायटी के खंजिदार ने नहीं दिया फायर का टेंडर तो मनपा के दमकल अधिकारी ने बुरी तरह पीटा...
मुंबई से बीजेपी प्रत्याशी उज्जवल निकम को निशाना बनाने पर देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को घेरा...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media