अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Two arrested with 7.9 kg of heroin worth Rs 50 crore at the international airport

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआआई) ने जिम्बाब्वे के दो नागरिकों को 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआआई) ने जिम्बाब्वे के दो नागरिकों को 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर डीआरआई की मुंबई संभागीय इकाई ने गत शुक्रवार को अदीस अबाबा (इथोपिया) से आये एक पुरुष और एक महिला को हवाई अड्डा पर जांच के लिए रोका था। उन्होंने बताया कि उनके सामान की तालाशी लेने पर कुछ पैकेट मिले, जिसमें हल्के भूरे रंग के चूर्ण थे। इन पैकेट को ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि जांच पर इसके हेरोइन होने की पुष्टि हुई और इसका कुल वजन 7.9 किलोग्राम है और जब्त किये गये मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

Related Posts