पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का आरोप... निकाय चुनाव के बाद जातीय जनगणना टालने पर तुली नीतीश सरकार

Former Deputy Chief Minister Sushil Modi's allegation... Nitish government bent on postponing caste census after civic elections

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का आरोप... निकाय चुनाव के बाद जातीय जनगणना टालने पर तुली नीतीश सरकार

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार निकाय चुनाव टाल कर अतिपिछड़ों को वंचित करने के बाद अब जातीय जनगणना टालने के नये-नये बहाने खोज रहे हैं। मोदी ने कहा कि जातीय जनगणना शुरु करने का समय अगले साल फरवरी से बढ़ा कर मई 2023 करने का कैबिनेट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने दावा किया है कि सरकार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी पहले से थी और मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं की तिथि भी पूर्व निर्धारित है। इन बातों को केवल  जनगणना टालने का बहाना बनाया गया है। कहा कि जातीय जनगणना कराने के लिए कैबिनेट का फैसला 2 जून को हुआ, लेकिन अभी तक न मकानों की गिनती और नम्बरिंग हुई, न जिला और प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Read More मुंबई : बीएमसी चुनावों से पहले धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने का आरोप; यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने अमीत साटम के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

सुशील मोदी ने कहा कि जनगणना ऐप और पोर्टल बनाने के लिए परामर्शी की नियुक्ति छह माह पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसका अभी निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने सभी कर्मचारियों को लगाकर जातीय जनगणना का काम एक दिन में पूरा किया, लेकिन नीतीश सरकार इसे बार-बार टाल रही है।

Read More मुंबई : बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु; कांग्रेस में मजबूत उम्मीदवार का टोटा