पालघर में गरीब परिवार को १ लाख २९ हजार रुपए का बिजली बिल...

Electricity bill of 1 lakh 29 thousand rupees to poor family in Palghar...

पालघर में गरीब परिवार को १ लाख २९ हजार रुपए का बिजली बिल...

गरीब आदिवासियों को बिजली विभाग ने २५ हजार से सवा लाख रुपए तक का बिजली बिल भेज कर जोरदार ‘करंट’ लगाया है। पालघर जिले के दहानू स्थित धनीवरी कोठबीपाड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी को एक लाख २९ हजार रुपए का मासिक बिल देकर बिजली विभाग ने तगड़ा झटका दिया है।

पालघर : गरीब आदिवासियों को बिजली विभाग ने २५ हजार से सवा लाख रुपए तक का बिजली बिल भेज कर जोरदार ‘करंट’ लगाया है। पालघर जिले के दहानू स्थित धनीवरी कोठबीपाड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी को एक लाख २९ हजार रुपए का मासिक बिल देकर बिजली विभाग ने तगड़ा झटका दिया है।

जैसे ही परिवार को महावितरण के बिल के बारे में पता चला उनके होश उड़ गए। विशेष बात ये है कि गरीब परिवार को १ लाख २९ हजार रुपए का बिजली बिल थमाने के बाद विभाग उनकी सुनवाई भी नहीं कर रहा है।

Read More वसई में अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 शख्स की डूबने से मौत !

बता दें कि पीड़ित अजीस बाबू गायकर के घर में केवल तीन बल्ब और एक पंखा ही है। गायकर परिवार को पिछले कई महीनों से उनके द्वारा की जानेवाली बिजली की खपत के बदले ३०० से ६०० रुपए का बिजली बिल मिल रहा था।

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

परिवार की आर्थिक स्थिति विकट होने के बावजूद वे पिछले कई महीनों से नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहे थे। लेकिन अब इस परिवार का सितंबर माह का बिजली बिल १ लाख २९ हजार रुपए आ गया है। ऐसे में परिवार बेहद परेशान है।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

Related Posts