हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी , मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी

Terrorist attack threatened at Haji Ali Dargah, Mumbai Police beefs up security

हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी , मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि 17 आतंकी हाजी अली दरगाह पर हमला करने वाले हैं। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से जब उस नंबर पर फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। काल ट्रेस के बाद पता चला कि फोन उल्हासनगर से किया गया है।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

फोन काल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम हाजी अली दरगाह पर पहुंची और वहां गहन छानबीन की, लेकिन कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

Related Posts