राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के सपोर्ट में उतरीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर...

Actress Swara Bhaskar came out in support of Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra'.

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के सपोर्ट में उतरीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर...

अभिनेत्री स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। स्वरा ने सिर्फ बॉलीवुड के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि राजनीति विषय पर भी अपनी राय खुलकर रखी है। इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। स्वरा ने सिर्फ बॉलीवुड के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि राजनीति विषय पर भी अपनी राय खुलकर रखी है। इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं।

दक्षिण राज्यों में राहुल गांधी की यह यात्रा जारी है, जिसका कांग्रेस के साथी दल भी जमकर सहयोग कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन किया है। स्वरा ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है।

Read More मुंबई: अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन; 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश

दरअसल, स्वरा भास्कर ने एक न्यूज चैनल का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें 'भारत जोड़ो यात्रा' और राहुल गांधी की बात की गई है। इस वीडियो के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा, 'जहां श्रेय बाकी है.. चुनावी हार, ट्रोलिंग, व्यक्तिगत हमले और लगातार आलोचना अप्रभावी होने के बावजूद, राहुल गांधी न तो सांप्रदायिक बयानबाजी और न ही सनसनीखेज राजनीति के आगे झुके हैं। इस देश की स्थिति को देखते हुए इस तरह के प्रयास भारत जोड़ो यात्रा प्रशंसनीय है!'

Read More मुंबई : 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी; बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने स्वरा और राहुल की तारीफ की है। कुछ लोगों ने स्वरा भास्कर को भी इस यात्रा में उतरकर राहुल गांधी का सपोर्ट करने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, 'आप इस यात्रा में क्यों नहीं हैं।

Read More मुंबई : फिल्ममेकर पर एक्ट्रेस से 71 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

खुले हाथों से उन्हें सपोर्ट करने की जरूरत है।' वहीं, कुछ लोगों ने राहुल गांधी को बेस्ट पीएम कैंडिडेट बताया है। बता दें यह पहली बार नहीं है जब स्वरा ने राहुल गांधी की तारीफ की है। इससे पहले भी वह कई बार राहुल गांधी की तारीफ कर चुकी हैं। 

Read More अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने विदेश यात्रा की अनुमति वाली याचिका हाई कोर्ट से ली वापस... 60 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

 

Related Posts