नालासोपारा में शातिर आरोपी गिरफ्तार, सात लाख रुपए के आभूषण सहित ३० मोबाइल भी जप्त...!

Vicious accused arrested in Nalasopara, 30 mobiles including jewelery worth seven lakh rupees also seized...!

नालासोपारा में शातिर आरोपी गिरफ्तार, सात लाख रुपए के आभूषण सहित ३० मोबाइल भी जप्त...!

मुंबई शहर में अपना घर हो, यह सपना सबका रहता है। इस सपने को पूरा करने के लिए अधिकतर लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं, जबकि कुछ लोग शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका मुंबई महानगर में अपना घर बनाने का सपना था। लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया क्योंकि वो अब हवालात में पहुंच चुका है।

 नालासोपारा : मुंबई शहर में अपना घर हो, यह सपना सबका रहता है। इस सपने को पूरा करने के लिए अधिकतर लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं, जबकि कुछ लोग शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका मुंबई महानगर में अपना घर बनाने का सपना था। लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया क्योंकि वो अब हवालात में पहुंच चुका है।

पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब ३० मोबाइल भी जप्त किया है।
एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि २१ वर्षीय आरोपी मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है। वो पिछले तीन साल से नालासोपारा (प.) में रहकर बिल्डिंग रिपेयरिंग में बंबू लगाने का काम करता है।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

आरोपी की एक बहन भी नालासोपारा में किराए के घर में रहती है। बहन को हर साल घर बदलते देख आरोपी ने खुद का घर लेने का सपना सजाया था। हालांकि पढ़ाई कम होने की वजह से उसे कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल रही थी। सपना टूटता देख आरोपी ने लूटपाट करने का प्लान बनाया और शहर की इमारतों में रहनेवाले निवासियों के घर की सबसे पहले रेकी की।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इसके बाद ब्रांडेड मोबाइल, सोने-चांदी के गहने लूटने लगा। इसकी शिकायत नालासोपारा पुलिस स्टेशन में गत माह दर्ज कराई गई थी। नालासोपारा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने बताया कि आरोपी की तलाश में क्राइम पुलिस निरीक्षक राहुल सोनावणे के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इसकी कमान सहायक पुलिस निरीक्षक पंडित मस्के और अमोल तटकरे को सौंपी गई। टीम ने शहर में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज सहित शहर के खबरियों को एक्टिव कर दिया।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी चोरी के मोबाइल और गहने बेचने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस की टीम ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पिछले तीन महीने में सात वारदात को अंजाम दिया है। उसके कब्जे से ७,४०,५०० रुपए का कीमती सामान जप्त किया गया है।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार