अभिनेता Annu Kapoor ठगी का शिकार, ठगों ने ४.३६ लाख रुपए निकाल लिए

Actor Annu Kapoor a victim of fraud, thugs took out Rs 4.36 lakh

अभिनेता Annu Kapoor ठगी का शिकार, ठगों ने ४.३६ लाख रुपए निकाल लिए

cyber crime को लेकर तमाम तरह की चेतावनी लोगों को दी जाती है। साथ ही व्यक्तिगत डिटेल और ओटीपी किसी के साथ साझा करने से मना किया जाता है, इसके बावजूद सायबर क्रिमिनल नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के अकाउंट से पैसा निकालने में कामयाब हो रहे हैं। अभिनेता Annu Kapoor भी ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके अकाउंट से ठगों ने ४.३६ लाख रुपए निकाल लिए।

मुंबई : cyber crime को लेकर तमाम तरह की चेतावनी लोगों को दी जाती है। साथ ही व्यक्तिगत डिटेल और ओटीपी किसी के साथ साझा करने से मना किया जाता है, इसके बावजूद सायबर क्रिमिनल नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के अकाउंट से पैसा निकालने में कामयाब हो रहे हैं। अभिनेता Annu Kapoor भी ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके अकाउंट से ठगों ने ४.३६ लाख रुपए निकाल लिए।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर Actor Annu Kapoor को कॉल किया था। उन्होंने केवाईसी अपडेट कराने को लेकर कुछ डिटेल्स मांगी और इसके बाद उन्होंने ओटीपी भी मांग लिया।

Annu Kapoor की तरफ से ओटीपी भी शेयर कर दिया गया। इसके बाद उनके अकाउंट से ४.३६ लाख रुपए दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। जब अन्नू कपूर को अपने साथ हुई इस ठगी के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जिन दो खातों में पैसे भेजे गए उन खातों को पुलिस ने सील करवा दिया है और खाताधारकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। Annu Kapoor की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा-४१९, ४२० और धारा-६६ (सी) (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। सही समय पर मदद मिलने पर Annu Kapoor ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहा है।

ओशिवरा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर धनावडे के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सकुंडे और पुलिस उपनिरीक्षक कुरकुटे की टीम ने तत्काल सूचना के आधार पर एचएसबीसी बैंक से संपर्क किया, जिसमें उन्हें पता चला कि पैसे वैâनरा और यूनियन बैंक के खातों में भेजे गए हैं। पुलिस ने दोनों बैंक खातों को सीज कर ३ लाख ८ हजार रुपए बरामद किए हैं।

Related Posts