हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की

Haji Ali Dargah's trustee suhail khandwani appeals to devotees to donate money in exchange for flowers and shawls

हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की

मुंबई के प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के ट्रस्टि सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की है। दरगाह के ट्रस्टियों ने श्रद्धालुओं से दान पेटी में पैसे डालने की बात कही है।

मुंबई  : मुंबई के प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के ट्रस्टि सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की है। दरगाह के ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं से दान पेटी में पैसे डालने की बात कही है। ट्रस्टी ने दावा किया है कि दुकानदार श्रद्धालुओं को बासी फूल देकर ठग लेते हैं। साथ ही ऊंची कीमत भी वसूलते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से फूल के बदले रुपये दान करने की सलाह दी है।

हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सोहेल खंडवानी ने कहा कि श्रद्धालु घटिया चीजों पर पैसा बर्बाद न करें। वे दरगाह द्वारा संचालित कल्याणकारी गतिविधियों और योजनाओं के लिए धन दान कर सकते हैं। ट्रस्टी ने यह भी कहा कि दरगाह का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया जा रहा है और इसके लिए धन की आवश्यकता है।

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

लोबान में बालू भरा होता है। वहीं शॉल और फूलों की कीमत कुछ सौ रुपये से अधिक नहीं थी। दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ ठगी किए जाने से दरगाह के कर्मचारी नाराज हैं।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने वीडियो में ये जानकारी दी और वीडियो की पुष्टि ट्रस्टी ने की है ये वीडियो काफी सोशल मीडिया पे वायरल हुई है ।

Related Posts